Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन: दिव्यांग सपा नेता ने अयोध्या के गांवों में जाकर महिलाओं को फ्री में बांटा समाजवादी सरसों तेल

 अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन: 

दिव्यांग सपा ( समाजवादी पार्टी ) नेता ने अयोध्या (Ayodhya) के गांवों में जाकर महिलाओं को फ्री में बांटा समाजवादी (S.P.) सरसों तेल, महंगाई के खिलाफ किया जागरूक-

प्रदेश सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाओं को देने की बजाय केवल नाली, सरोवर व उपवन का ही विकास कर रही है।


देश में लगातार हर दिन  बढ़ रही महंगाई के विरोध को लेकर दिव्यांग सपा (समाजवादी पार्टी ) नेता पंडित समरजीत ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला के भरतकुंड क्षेत्र के निषाद इलाके  में जाकर लोगों को समाजवादी सरसों का तेल फ्री में दिया। सपा द्वारा की गई घोषणाओं की बताकर समरजीत ( समर जीत ) ने बेरोजगारी व महंगाई से टूट चुकी गांव की जनता में सरसों का तेल वितरण कर राहत दी।

प्रधानमंत्री (P.M. ) तथा मुख्यमंत्री (C.M. ) को क्या पता है कि गांव में घर कैसे चलता है-

पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा (B.J.P.)  सरकार में देश की जनता भूख, भय व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। यही बातें बीजेपी के पतन का भी कारण बनेंगी। देश के प्रधानमंत्री (P.M.) तथा मुख्यमंत्री (C.M.) को क्या पता है कि गांव में घर कैसे चलता है। परिवार में एक कमाता है 10 को खिलाता है, तब घर-परिवार चलता है। बेतहाशा मूल्य वृद्धि गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर रही है l

सरकार सिर्फ सरोवर व उपवन का ही विकास कर रही है-

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार (State Government ) लोगों को मूलभूत सुविधाओं को देने की बजाय केवल नाली, सरोवर व उपवन का ही विकास कर रही है। दिव्यांग सपा नेता ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी  S.P के पक्ष में अपना समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री  (C.M.) बनाएगी।

अयोध्या के गांव में जाकर महिलाओं को सरसों का तेल देकर उन्हें मंहगाई के खिलाफ जागरुक करते समरजीत

तीन अगस्त को कांग्रेस (Congress)भी करेगी विरोध प्रदर्शन

अयोध्या जिला कांग्रेस कमेटी (Congress Comity)  बढ़ती महंगाई जिसमें डीजल पेट्रोल (Deasil, Petrol ) व रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में 3 अगस्त को 11 बजे भारतीय इ‌‌ण्टर कालेज के सामने से बीकापुर तहसील तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने दी। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता से प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है।

उमेद है की सब का सपोर्ट जरूर मिलेगा धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments